Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या,जांच के लिए टीम गठित:सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप,विधायक की कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Breaking News

बीजापुर में शिक्षक ने की आत्महत्या,जांच के लिए टीम गठित:सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप,विधायक की कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18E6A9B9 AF5F 47D1 B519 F123AB296E4F 1776926689623
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



18E6A9B9 AF5F 47D1 B519 F123AB296E4F 1776926689623
बीजापुर जिले के पालनार में वरिष्ठ शिक्षक और प्रधान अध्यापक राजू पुजारी (42) ने कथित तौर पर अधिकारियों के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम चेरपाल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला पालनार में स्कूल भवन का निर्माण काम चल रहा था। इस काम की जिम्मेदारी शाला प्रबंधन समिति (SMC) को दी गई थी। मृतक शिक्षक राजू पुजारी इस काम की गुणवत्ता और बिलिंग से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने भुगतान रोक दिया था। भुगतान को लेकर अधिकारियों और ठेकेदार पर दबाव देने का आरोप परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इसी बात को लेकर एपीसी, इंजीनियर और ठेकेदार द्वारा उन पर लगातार भुगतान जारी करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें बार-बार कार्यालय बुलाकर धमकाया जाता था और अधूरे कार्य का भी पूरा भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। मानसिक तनाव और दबाव के चलते राजू पुजारी ने यह कदम उठाया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जिला अस्पताल बीजापुर के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुसाइड नोट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एल. धनेलिया ने कहा कि यह कार्य सर्व शिक्षा अभियान के तहत डीएमसी कार्यालय के माध्यम से संचालित हो रहा था, जिसकी एजेंसी एसएमसी है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। विधायक विक्रम मंडावी ने पालनार के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या के लिए ठेकेदार, इंजीनियर और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे परिजनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075165
Views Today : 210
Views Last 7 days : 3054
Views Last 30 days : 9882
Total views : 104111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.