Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेरा कोर्ट नहीं, नियामक संस्था है, शिकायत दर्ज कराने के लिए समयसीमा की बाध्यता नहीं है: हाई कोर्ट
Breaking News

रेरा कोर्ट नहीं, नियामक संस्था है, शिकायत दर्ज कराने के लिए समयसीमा की बाध्यता नहीं है: हाई कोर्ट

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 04 2026 court
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में रेरा के अधिकार को लेकर साफ कर दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 01:33:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 01:36:35 PM (IST)

रेरा कोर्ट नहीं, नियामक संस्था है, शिकायत दर्ज कराने के लिए समयसीमा की बाध्यता नहीं है: हाई कोर्ट

HighLights

  1. रेरा को कोर्ट की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता
  2. देरी का हवाला देकर केस खारिज करना गलत
  3. ट्रिब्यूनल के फैसले काे हाई कोर्ट में दी चुनौती

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में रेरा के अधिकार को लेकर साफ कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि रेरा न्यायालय की श्रेणी में नहीं आता, वह नियामक संस्था है। ऐसी संस्थाओं में देरी से केस दायर करने का हवाला देकर केस को खारिज करना गलत है।

केस खारिज करने के लिए समय-सीमा की पांबदी को कारण नहीं माना जा सकता। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा है कि रेरा यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी एक विशेष नियामक संस्था है, जिसे कोर्ट की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

रेरा में शिकायत दर्ज कराने के लिए समयसीमा की कोई पाबंदी नहीं

हाई कोर्ट ने मकान खरीदने वालों के अधिकार को लेकर कहा है कि रेरा में शिकायत दर्ज कराने के लिए समयसीमा की कोई पाबंदी नहीं है। लिहाजा, देरी के आधार पर शिकायतों को खारिज नहीं किया जा सकता।

जगदलपुर निवासी निधि साव ने रायपुर की सीमा से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित ग्रीन अर्थ सिटी में एक फ्लैट बुक कराया था। बिल्डर पर समय पर कब्जा नहीं देने और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय, नजरअंदाज कर दिया। आखिरकार, परेशान होकर उन्होंने रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी।

रेरा ने दिया था ये फैसला

रेरा ने बिल्डर को दो महीने में काम पूरा कर कब्जा देने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता खरीदार को बकाया राशि जमा करने को कहा था। इस आदेश के खिलाफ खरीदार ने रेरा अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील की। मामले की सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने अपील को खारिज कर दिया। विलंब से आवेदन पेश करने का हवाला देते हुए ट्रिब्यूनल ने आवेदन को खारिज कर दिया था।

ट्रिब्यूनल के फैसले काे हाई कोर्ट में दी चुनौती

ट्रिब्यूनल के फैसले को चुनौती देते हुए निधि से छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के आदेश को रद्द कर दिया है। मामले को वापस ट्रिब्यूनल भेजते हुए निर्देश दिया है कि अब इस मामले की सुनवाई गुण-दोष के आधार पर नए सिरे से की जाए, न कि समय सीमा के तकनीकी आधार पर।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ रेरा के चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ पीएमओ ने दिए जांच के आदेश

इसलिए गलत था ट्रिब्यूनल का फैसला

रेरा एक्ट की धारा 31 के तहत शिकायत करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है। लिमिटेशन एक्ट मुख्य रूप से सामान्य दीवानी अदालतों पर लागू होता है। रेरा जैसे विशेष निकायों पर इसे तब तक नहीं लागू किया जा सकता, जब तक कानून में स्पष्ट न लिखा हो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075159
Views Today : 170
Views Last 7 days : 3014
Views Last 30 days : 9842
Total views : 104071
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.