Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में ब्लैक स्पाॅट में ओवरटेक करते तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान, दूसरा गंभीर
Breaking News

बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में ब्लैक स्पाॅट में ओवरटेक करते तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली बाइक सवार की जान, दूसरा गंभीर

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 04 2026 bilaspur news 23 2026423 211548
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर-सीपत मार्ग पर रफ्तार का कहर लोगों का काल बनता जा रहा है। लगातार हादसे होने की वजह से यातायात विभाग ने पहले ही मटियारी के पास ब्लैक स्पाट घोषित कर रखा है।

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम मटियारी में ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएच 6397 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक सीजी 10 एएल 0594 को जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रेलर चालक तेज रफ्तार में किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और बाइक सवारों को कुचल दिया।

घटना में बाइक सवार अशोक सूर्यवंशी (40), निवासी नरगोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद नरेंद्र बर्मन (25) को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आरोपित चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार प्रशासन की अनदेखी के कारण लगातार मासूमों की जान ले रही है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर ट्रेलर जब्त कर लिया है। पुलिस अब वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बाक्स–

मटियारी बना खूनी ब्लैक स्पाट

ग्राम मटियारी का यह क्षेत्र अब खूनी ब्लैक स्पाट में तब्दील हो चुका है। स्थानीय आंकड़ों के मुताबिक बीते कुछ सालों में यहां सड़क हादसों में लगभग 25 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस और जिला प्रशासन के तमाम दावों और सुरक्षा प्रयासों के बाद भी यहां दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

बाक्स–

स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अशोक सूर्यवंशी अपने परिवार का मुख्य सहारा था। हादसे की खबर मिलते ही नरगोड़ा गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि ब्लैक स्पाट पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए ताकि मासूमों की जान बचाई जा सके।

बाक्स–

सड़क पर लगी वाहनों की कतार

मटियारी में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों के प्रदर्शन से सीपत-बिलासपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चक्काजाम की वजह से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075160
Views Today : 180
Views Last 7 days : 3024
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104081
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.