Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में शिक्षक आत्महत्या मामले में भाजपा नेता पर आरोप:विधायक ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Breaking News

बीजापुर में शिक्षक आत्महत्या मामले में भाजपा नेता पर आरोप:विधायक ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
F7ECF32E B34B 4AC4 B155 A8913D4EF7CE 1777015291725
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



F7ECF32E B34B 4AC4 B155 A8913D4EF7CE 1777015291725
बीजापुर में प्राथमिक शाला पालनार के प्रधान अध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या का मामला गरमा गया है। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि ठेकेदारों, इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों के दबाव तथा मानसिक प्रताड़ना के कारण राजू पुजारी ने आत्महत्या की। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार छिपाने के लिए की गई हत्या जैसा गंभीर मामला बताया। विधायक मंडावी के अनुसार, प्राथमिक शाला पालनार के निर्माण कार्य की लागत लगभग 20 लाख 30 हजार रुपये थी। राजू पुजारी ने बार-बार अधिकारियों से निर्माण की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। इसके बजाय, उन पर ठेकेदार को निर्माण राशि का भुगतान कराने के लिए लगातार दबाव डाला गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। मुख्य ठेकेदार भाजपा नेता है मंडावी ने बताया कि राजू पुजारी के सुसाइड नोट में ठेकेदार देवाशीष मंडल, इंजीनियर शैलेश वासम और कर्मचारी छवितेश डोंगरे के नाम दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य ठेकेदार के रूप में जागर लक्ष्मैया का नाम सामने आया है, जो भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बीजापुर जिला अध्यक्ष हैं। विधायक ने आशंका जताई कि इस राजनीतिक संबंध के कारण उन्हें बचाने का प्रयास किया जा सकता है। विधायक ने निर्माण को ले कर पूछे सवाल विधायक ने सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने जानना चाहा कि निर्माण कार्य का मुख्य और पेटी ठेकेदार कौन था, कार्य एजेंसी क्या थी, और जब प्रशासकीय स्वीकृति शाला प्रबंधन समिति के नाम थी, तो ठेका किसके निर्देश पर दिया गया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और जिला मिशन समन्वयक (DMC) की भूमिका की भी जांच की मांग की। मामले की न्यायिक जांच की मांग:विधायक विक्रम मंडावी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों की पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे परिवार और ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। दोषी पर होगी कार्रवाई इस बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने भाजपा नेता जागर लक्ष्मैया पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ लाख लूटने के साथ ऑफिस में किए थे तोड़फोड़, फरार आरोपियों की तालाश जारी

April 28, 2026

वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरियर अवसरों की दी गई जानकारी

April 28, 2026

भीषण गर्मी में पशुओं की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी:लू से बचाव पर जोर, जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड ने पशुओं के पैदल परिवहन पर लगाया प्रतिबंध

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069088
Views Today : 99
Views Last 7 days : 1000
Views Last 30 days : 4151
Total views : 90083
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.