Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में नक्सली डंपों से 65 लाख नकद बरामद:पुलिस ने 32 हथियार और विस्फोटक जब्त की, अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली
Breaking News

बीजापुर में नक्सली डंपों से 65 लाख नकद बरामद:पुलिस ने 32 हथियार और विस्फोटक जब्त की, अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली

By adminMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8A977762 2229 4BEB BB9A 96E5CADE9C39 1778676475117
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8A977762 2229 4BEB BB9A 96E5CADE9C39 1778676475117
बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में छिपाए गए डंपों से भारी मात्रा में नकदी, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग ठिकानों से 65.52 लाख रुपए नकद, 32 घातक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, अब तक की कुल कार्रवाइयों में 7.2852 करोड़ रुपए नकद और 8.20 किलोग्राम सोना सहित करीब 20.0852 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की जा चुकी है। नक्सलियों नक्सली ‘नक्सलमुक्त बीजापुर’ अभियान के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के “नक्सलमुक्त बीजापुर” अभियान के तहत पिछले एक महीने से सुदूर इलाकों में सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत खुफिया तंत्र की मदद से के छिपे हुए नक्सली डंपों का पता लगाया गया। एलएमजी, एसएलआर और कार्बाइन जैसे हथियार बरामद बरामद हथियारों में 1 एलएमजी, 4 एसएलआर, 1 कार्बाइन, 5 .303 रायफल, 1 .315 रायफल, 5 सिंगल शॉट बंदूकें, 4 बारह बोर बंदूकें, 7 बीजीएल लॉन्चर और 1 पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। इनमें 33 एके-47 कारतूस, 219 एसएलआर कारतूस, 181 .303 कारतूस, 118 .315 कारतूस और 84 बीजीएल सेल शामिल हैं। 140 किलो विस्फोटक मौके पर नष्ट पामेड़ थाना क्षेत्र के कवरगुट्टा जंगल और नेशनल पार्क इलाके से सुरक्षा बलों ने 140 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और यूरिया बरामद किया। सुरक्षा कारणों से इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, टूल्स और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है। माओवादियों की सप्लाई चेन को बड़ा नुकसान पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई, हथियार आपूर्ति और आईईडी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक 517 हथियार और 1092 आईईडी बरामद किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक 461 हथियार जब्त किए गए हैं। 234 माओवादी मारे गए, 1003 ने किया सरेंडर पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 से अब तक 234 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 1192 गिरफ्तार किए गए और 1003 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि बीजापुर को नक्सलमुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरी:पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, दूसरी घटना में मकान जलकर राख

May 15, 2026

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.