Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण:फिश हैचरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और पुनर्वास केंद्र का लिया जायजा, विकास कार्यों को बेहतर बनाने पर जोर
Breaking News

बीजापुर कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण:फिश हैचरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और पुनर्वास केंद्र का लिया जायजा, विकास कार्यों को बेहतर बनाने पर जोर

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
B0C268D5 BC53 4CA5 9BF6 53A11CB2C7E9 1778420201459
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



B0C268D5 BC53 4CA5 9BF6 53A11CB2C7E9 1778420201459
बीजापुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने रविवार को नैमेड़ स्थित फिश हैचरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मत्स्य पालन, शिक्षा और पुनर्वास गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिश हैचरी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मछली बीज उत्पादन और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीजापुर में मत्स्य पालन की व्यापक संभावनाएं हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को झींगा और मछली पालन के लिए प्रेरित करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा कलेक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एजुकेशन सिटी के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचकर कलेक्टर विश्वदीप ने अध्ययन सुविधाओं और वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुनर्वास केंद्र में कलेक्टर ने युवाओं से आत्मीय चर्चा की और उनकी दिनचर्या व गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का उपयोग कर स्वरोजगार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने आधार कार्ड और बैंक खाता जैसे आवश्यक दस्तावेज रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। युवाओं ने बताया कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर चुके हैं। इस अवसर पर एसडीएम जागेश्वर कौशल, जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक को मारा चाकू:पेट और जांघ में चोट आई, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

May 10, 2026

होली विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में दो महीने से फरार था मुख्य आरोपी, दबोचा गया 2 पहले ही पकड़े गए थे

May 10, 2026

पति ने बेलचा-ईंट से पत्नी पर किया जानलेवा हमला:मंदिर जाने की बात पर हुआ था झगड़ा, घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती, पति गिरफ्तार

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069908
Views Today : 56
Views Last 7 days : 354
Views Last 30 days : 3405
Total views : 90962
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.