Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक को मारा चाकू:पेट और जांघ में चोट आई, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Breaking News

गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक को मारा चाकू:पेट और जांघ में चोट आई, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778431255 image 2026 05 10t190116546 1778419928
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 10t190116546 1778419928
राजधानी रायपुर के रामकुंड इलाके में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकूबाजी में युवक के पेट और जांघ में चोट आई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित का नाम आदि ठाकुर और आरोपी का नाम समीर निर्मलकर बताया जा रहा है। मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।
अब पढ़िए क्या है पूरा मामला आजाद चौक पुलिस के अनुसार, घटना 8 मई 2026 की शाम रामकुंड क्षेत्र में हुई। प्रार्थी आदि ठाकुर इलाके में मौजूद था, तभी आरोपी समीर निर्मलकर (18) वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि समीर ने गाली-गलौज करते हुए बटनदार चाकू निकाल लिया और आदि ठाकुर के पेट पर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान चाकू युवक के कूल्हे में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। विशेष टीम ने पकड़ा आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त ईशू अग्रवाल ने बताया कि, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 9 मई को आरोपी समीर निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rs 14.50 Lakh Fraudster Nabbed in Lucknow

May 10, 2026

सिंधी काउंसिल ने मैग्नेटो-मॉल में मनाया मदर्स डे:कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मी वर्मा भी हुईं शामिल, महिलाओं ने किया रैंप वॉक और जुंबा

May 10, 2026

व​कील पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:शराब पीने से मना करने पर नाराज थे, आरोपियों ने मारपीट की फिर चाकू मारा

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069908
Views Today : 56
Views Last 7 days : 354
Views Last 30 days : 3405
Total views : 90962
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.