![]()
बालोद | जिला मुख्यालय स्थित बीईओ कार्यालय बालोद वर्षों से एक स्कूल भवन के कमरे में संचालित हो रहा है। भवन की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य संचालन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है, जिससे दस्तावेजों के रख-रखाव, बैठक व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नए बीईओ कार्यालय भवन के निर्माण के लिए आईटीआई के पास भूमि का आवंटन कई वर्ष पूर्व कर दिया गया था, लेकिन भवन का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका है। -मधुकांत यदु, बालोद
<
