Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिल्हरी जलाशय के अस्तित्व पर संकट ओबेराय कंपनी की अनुमति निरस्त हुई
Breaking News

बिल्हरी जलाशय के अस्तित्व पर संकट ओबेराय कंपनी की अनुमति निरस्त हुई

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777010264 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ग्राम पंचायत खुर्सीपार स्थित बिल्हरी जलाशय के गहरीकरण के नाम पर जलाशय की मूल संरचना को नुकसान पहुंचाने वाली मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एंड कंपनी, पद्मनाभपुर (दुर्ग) पर जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कंपनी को दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कंपनी ने गहरीकरण के लिए तय सुरक्षा मानकों और शर्तों की जमकर धज्जियां उड़ाईं, जिससे भविष्य में बांध के फूटने या गंभीर क्षति होने की आशंका पैदा हो गई है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी, 60 की जगह 25 मीटर पर खुदाई की गई है। कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कंपनी को जलाशय के डुबान क्षेत्र में बांध की पार से 60 मीटर की सुरक्षित दूरी छोड़कर खुदाई करनी थी। लेकिन मैदानी कर्मचारियों की जांच में यह खुलासा हुआ कि कंपनी मात्र 25-30 मीटर की दूरी पर ही गहरीकरण कर रही थी। इसके अलावा, कंपनी को केवल 0.60 मीटर गहराई तक मिट्टी निकालने की अनुमति मिली थी, जिसकी जगह 2 से 2.50 मीटर तक गहरा गड्ढा कर दिया गया। यह लापरवाही जलाशय की स्थाई संरचना के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। न पौधरोपण किया, न निर्देशों को माना विभाग ने कंपनी को बांध के डाउन स्ट्रीम में ट्री-गार्ड के साथ 200 पौधे लगाने का निर्देश दिया था, जिसका पालन आज तक नहीं किया गया। बार-बार निर्देशों की अवहेलना और स्थाई संरचना को पहुंचाए गए नुकसान को देखते हुए विभाग ने कार्य रोकने के साथ ही क्षतिपूर्ति के निर्देश दिए हैं। ईई ने चेतावनी दी है कि यदि बांध को हुई क्षति को तत्काल ठीक नहीं कराया गया, तो सिंचाई अधिनियम के तहत कंपनी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 832
Views Last 7 days : 3478
Views Last 30 days : 9898
Total views : 103840
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.