Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर सेंट्रल-जेल में गोलीकांड के आरोपी गैंग का VIDEO:दोस्त-रिश्तेदारों ने की मुलाकात, 'सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता' गाने पर बनाई रील
Breaking News

बिलासपुर सेंट्रल-जेल में गोलीकांड के आरोपी गैंग का VIDEO:दोस्त-रिश्तेदारों ने की मुलाकात, 'सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता' गाने पर बनाई रील

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 9 1775894705
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 9 1775894705
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराधियों में रीलबाजी का खुमार नहीं थम रहा है। मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथी जेल में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उससे मिलने गए रिश्तेदार व दोस्तों ने मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर वायरल किया है। वीडियो में “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता”…गाने के साथ एक-एक कर सभी आरोपियों को दिखाया गया है। जिले के मस्तूरी में पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, उसके चाचा तामेश सिंह और तुकेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। जवाब में नीतेश सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने केस में 11 आरोपियों को किया है गिरफ्तार इस केस में पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके भाई समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक नाबालिग को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है, जबकि 10 आरोपी जेल में हैं। एक आरोपी की जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। जेल में मिलने गए युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल जेल में बंद आरोपियों का वीडियो इंस्टाग्राम आईडी _devebh_don99X से अपलोड किया गया है। वीडियो कब बनाया गया और कब पोस्ट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। इसी आईडी से गैंग के अन्य पुराने वीडियो भी अपलोड किए गए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। मुलाकातियों की जांच भी की जाती है, इसके बावजूद मोबाइल अंदर ले जाकर वीडियो बनाया गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है। वीडियो बनाने वालों पर एफआईआर की तैयारी जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कहा कि चोरी-छिपे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गोलीकांड के दो आरोपी अब भी फरार पुलिस के अनुसार गोलीकांड की इस घटना में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले भी शामिल हैं। वारदात के बाद से दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी अपने परिजन और दोस्तों के संपर्क में हैं। लेकिन, पुलिस उन्हें अब तक फरार बता रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076835
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4139
Views Last 30 days : 11827
Total views : 107032
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.