टॉप न्यूज़

वन विभाग की बोलेरो-ट्रक में भीषण भिड़ंत,फॉरेस्ट रेंजर की मौत:गरियाबंद के NH-130 पर बुढ़गेलटप्पा मोड़ के पास हादसा, 8 लोग गंभीर घायल




गरियाबंद जिले में बुधवार (22 जुलाई) को मैनपुर-धुर्वागुड़ी मुख्य मार्ग (NH-130) पर हुए भीषण सड़क हादसे में देवभोग वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार 8 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, देवभोग वन विभाग की बोलेरो में फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया, वाहन चालक महेंद्र निर्मलकर, वन रक्षक उमेश ध्रुव समेत कुल 9 लोग मैनपुर से लौट रहे थे। मैनपुर से लौट रही थी वन विभाग की टीम बुढ़गेलटप्पा के तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन ट्रक में फंस गया। मौके पर 1 मौत, 8 घायलों का इलाज जारी हादसे की सूचना मिलते ही इंदागांव पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल देवभोग अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क निर्माण की लापरवाही पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क किनारे मुरम की जगह चिकनी मिट्टी डाल दी गई है, जिससे वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी यह मिट्टी बेहद फिसलन भरी हो जाती है और यही हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। जांच के बाद सामने आएगी वजह फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वाहन की रफ्तार, सड़क की स्थिति और अन्य तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इस घटना से वन विभाग और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button