टॉप न्यूज़

कोरबा में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत:4 घायल, एक की हालत गंभीर, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच




कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर में शुक्रवार (10 जुलाई) देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर मलबा बिखर गया। जानकारी के अनुसार, एमपी नगर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर पुलिस के मुताबिक पहली कार में प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई। दूसरी कार में पति-पत्नी आशीष अग्रवाल और काजल अग्रवाल सवार थे। हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। दोनों कारों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जब्त किए वाहन सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button