बिलासपुर में 495 पदों पर रोजगार मेला:फील्ड, कलेक्शन ऑफिसर, टेक्नीशियन समेत अलग-अलग पदों पर भर्ती

![]()
बिलासपुर में 22 जुलाई को जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें चार निजी नियोजकों की ओर से कुल 495 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में लाईफ मित्र, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर और इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति लानी होगी। मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही, उन्हें रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र भी लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।
Source link




