Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में 17 बकरियों की संदिग्ध मौत:तखतपुर के खैरी की घटना, पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका जताई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Breaking News

बिलासपुर में 17 बकरियों की संदिग्ध मौत:तखतपुर के खैरी की घटना, पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका जताई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
505f6a51 8589 4a53 b627 730091d607a1 1775814331872
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



505f6a51 8589 4a53 b627 730091d607a1 1775814331872
बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरी में बीती रात 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ बकरियों के पेट फटे हुए मिले, जबकि अन्य के शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। तखतपुर टीआई विवेक पांडेय का कहना है कि बकरा-बकरियों की मौत किसी वन्यजीव के हमले से हुई होगी, क्योंकि जख्म वाली जगह पर पंजे और नाखून के निशान मिले हैं।। इधर, बकरा-बकरियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो पशु चिकित्सक ने गहरे जख्म को देखकर आशंका जताई है कि यह लकड़बग्घे की करतूत भी हो सकती है। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी वन्यजीव का हमला था या मौत की कोई और वजह है। पशुपालक प्रेमलाल बिरको के लिए ये बकरियां उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। कहीं लकड़बग्घे के हमले से ग्रामीणों का कहना है कि विगत महीने में कुछ गायों की मौत भी इसी तरह हुई थी। जिसमें गाय के गले में पंजे, नाखून के गहरे जख्म देखे गए थे। लिहाजा माना जा रहा है कि बकरा-बकरियों की मौत शायद लकड़बग्घे के हमले से भी हो सकती है। सुबह बकरे-बकरियों मृत पाए गए प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी निवासी प्रेमलाल बिरको रोज की तरह अपने बकरा-बकरियों को घर के आंगन में बांधकर सो गया ​था।। सुबह जब उठा तो देखा कि आंगन में बंधे 17 बकरा-बकरियां मृत पड़े थे। कुछ के पेट फटे हुए थे और कई के शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। घटना की जानकारी प्रेमलाल ने गांव के सरपंच सुखदेव सिंगरौल को दी, जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इस हादसे से किसान परिवार बेहद दुखी है। ये बकरा-बकरियां उनकी आजीविका का मुख्य सहारा थीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076981
Views Today : 260
Views Last 7 days : 4308
Views Last 30 days : 11996
Total views : 107201
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.