Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में 10वीं का रिजल्ट-10% और 12वीं का-3% गिरा:बोर्ड एग्जाम में जिले का खराब प्रदर्शन,10वीं में 65.03% और 12वीं में 79.19 प्रतिशत बच्चे पास
Breaking News

बिलासपुर में 10वीं का रिजल्ट-10% और 12वीं का-3% गिरा:बोर्ड एग्जाम में जिले का खराब प्रदर्शन,10वीं में 65.03% और 12वीं में 79.19 प्रतिशत बच्चे पास

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 154 1777546503
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 154 1777546503
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें बिलासपुर जिला मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा जैसे जिलों से भी पिछड़ गया। प्रदेश के 33 जिलों में 10वीं में जिले को 30वां और 12वीं में 27वां स्थान मिला। 10वीं में इस बार 65.03% और 12वीं में 79.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे। जिले में मिशन-90 अभियान चलाने के बाद भी रिजल्ट में गिरावट आई, जिससे अफसरों के साथ ही पैरेंट्स की चिंता बढ़ गई है। पिछले साल 2025 में बिलासपुर 10वीं में 19वें और 12वीं में 17वें स्थान पर था। इस बार रैंकिंग खिसकने से जिले के ओवरऑल प्रदर्शन के साथ जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन-90 पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले साल की तुलना में खराब रिजल्ट 10वीं कक्षा में इस साल 65.03% और 12वीं कक्षा में 79.19% छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 10वीं में 75.60% और 12वीं में 82.87% छात्र सफल हुए थे। इस साल 10वीं के परिणाम में करीब 10% और 12वीं के परिणाम में लगभग 3% की गिरावट आई है। संभाग के सात जिलों में भी 5वां और 6वां स्थान यह हाल तब है, जबकि बीते दो साल से जिला प्रशासन मिशन-90 अभियान चला रहा है। इसके बावजूद बिलासपुर जिले की रैंकिंग में गिरावट आई है। हालात ये हैं कि संभाग के 7 जिलों में भी बिलासपुर 5वें और 6वें स्थान पर है। जानिए… क्या है सरकार का मिलन-90 अभियान
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत पिछले दो साल से ‘मिशन 90 प्लस’ परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। जिले के कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों को बेहतर शिक्षा देना है। इसके तहत छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और जरूरी शैक्षिक सुविधाएं भी दी जाती हैं। इस अभियान का लक्ष्य है कि बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम हासिल किए जा सकें। जानिए…संभाग के 7 जिलों में 10वीं के नतीजे माही ने कहा- अपने गोल पर फोकस कर नियमित पढ़ाई करें छात्र कक्षा 10वीं में प्रदेश में 9वां रैंक हासिल करने वाली माही कश्यप, स्वामी आत्मानंद गर्वमेंट उत्कर्ष हिंदी मीडियम स्कूल सीपत की छात्रा हैं। उनके पिता एनटीपीसी में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। माही बताती हैं कि उन्होंने रोजाना 2-3 घंटे नियमित पढ़ाई की और कोचिंग का भी सहारा लिया। मोबाइल का उपयोग सीमित रखा, जिससे पढ़ाई पर फोकस बना रहा। उनका मानना है कि सफलता के लिए अनुशासन और निरंतरता जरूरी है। वे कहती हैं कि छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए घरवालों की सलाह मानकर नियमित पढ़ाई करनी चाहिए, तभी सफलता मिलती है। बेसिक्स मजबूत रखें, तभी समझ आएंगे कॉन्सेप्ट-नैनसी कक्षा 10वीं में प्रदेश में 10वां रैंक हासिल करने वाली नैनसी ठाकुर, स्वामी आत्मानंद गर्वमेंट उत्कर्ष इंग्लिश मीडियम स्कूल चकरभाठा की छात्रा हैं। वे तिफरा के कालिका नगर की रहने वाली हैं और सामान्य परिवार से आती हैं। नैनसी के पिता रेलवे ठेकेदार के अधीन काम करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच नैनसी ने रोज करीब 5 घंटे पढ़ाई की। विज्ञान और गणित के लिए उन्होंने ट्यूशन लिया, जबकि मोबाइल का उपयोग बहुत कम किया। नैनसी ने बताया कि परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन इतने अच्छे अंक आने की उम्मीद नहीं थी। आगे वे गणित विषय लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, हालांकि अभी लक्ष्य तय नहीं किया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने बेसिक्स मजबूत रखें, क्योंकि उसी से आगे के कॉन्सेप्ट समझ में आते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी:हेल्थ डिपार्टमेंट, एजुकेशन और बीएसपी में नौकरी के नाम 4 लोगों से वसूले 16 लाख, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

April 30, 2026

कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर निकाली रैली:बिजली, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

April 30, 2026

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069304
Views Today : 120
Views Last 7 days : 974
Views Last 30 days : 4079
Total views : 90308
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.