Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में यूटोपिया केक-शॉप और अस्पताल के कैटीन की जांच:जिला प्रशासन का सही दवा-शुद्ध आहार अभियान, सिम्स और जिला अस्पताल पहुंची टीम,कैंटीन का निरीक्षण
Breaking News

बिलासपुर में यूटोपिया केक-शॉप और अस्पताल के कैटीन की जांच:जिला प्रशासन का सही दवा-शुद्ध आहार अभियान, सिम्स और जिला अस्पताल पहुंची टीम,कैंटीन का निरीक्षण

By adminMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 30 1777895598
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 30 1777895598
बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों, अस्पताल कैंटीनों और केक विक्रेताओं की जांच की। निरीक्षण दल ने सिम्स हॉस्पिटल कैंटीन, जिला अस्पताल कैंटीन सहित शहर के यूटोपिया केक शॉप सहित कई प्रमुख केक विक्रेताओं के यहां पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान यूटोपिया केक शॉप से केक का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, ताकि उसकी गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके। दरअसल, राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशानिर्देश पर जिले में सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हैंड ग्लव्स और हेड कवर का इस्तेमाल अनिवार्य जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि कर्मचारियों के लिए हैंड ग्लव्स और हेड कवर का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करना, पेयजल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखना और कर्मचारियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराना जरूरी बताया गया। कड़ाई से करें खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अधिकारियों ने स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि, खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके। निरीक्षण दल ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह:कलेक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों संग बैठे अनशन पर; प्रभारी मंत्री पर नजरअंदाज करने का आरोप

May 5, 2026

रायगढ़ में श्रमिकों के बीच पहुंचे टीएस सिंहदेव:श्रमिकों को किट वितरित की, श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक मना रही स्थापना दिवस

May 5, 2026

जल संकट पर कांग्रेस ने घेरा निगम दफ्तर:बोर सूखे, टैंकर भी नहीं आ रहा, 1KM दूर से पानी लाने को मजबूर हैं लोग

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069607
Views Today : 6
Views Last 7 days : 666
Views Last 30 days : 3884
Total views : 90650
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.