Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में माचिस गोदाम में आग, लाखों का सामान खाक:शॉर्ट सर्किट से लगी, दीवार तोड़कर बुझाई, अधिकारी मौके पर
Breaking News

बिलासपुर में माचिस गोदाम में आग, लाखों का सामान खाक:शॉर्ट सर्किट से लगी, दीवार तोड़कर बुझाई, अधिकारी मौके पर

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d1763645 bc40 479a 9e05 ca7a45ba0acc 1776924749641
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d1763645 bc40 479a 9e05 ca7a45ba0acc 1776924749641
बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित एक माचिस गोदाम में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का माचिस और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम और फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। आग को फैलने से रोकने के लिए निगम के एक्सीवेटर और स्काई लिफ्ट का उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल पर आग बुझाने का कोई रास्ता नहीं था, जिसके कारण एक्सीवेटर से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों को अग्निशमन उपकरण लगाने की सलाह डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि व्यापार विहार में माचिस और पान मसाला के सामानों की दुकान में सुबह करीब 4 बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने अग्निकांड के बाद व्यापार विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नानक खंडूजा से बातचीत की है, जिन्होंने आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरण लगाने का आश्वासन दिया है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने सभी व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों से नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इसे प्राप्त करने का भी आग्रह किया, ताकि आग से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आरएसएस के दबाव में आदेश पर रोक लगाई गई-कांग्रेस:सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक दल में शामिल होने संबंधी सरकारी आदेश पर यू टर्न को लेकर कांग्रेस ने कसा तंज

April 23, 2026

घर की नौकरानी ने चुराए 2.5 लाख…VIDEO:दो दिन जांच के बाद पुलिस ने पकड़ा, निशानदेही पर कैश-सामान बरामद

April 23, 2026

सरायपाली में चलती कार में लगी आग:गुरु नानक चौक पर हुआ हादसा, चालक सुरक्षित बचा

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068411
Views Today : 43
Views Last 7 days : 1097
Views Last 30 days : 4134
Total views : 89377
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.