Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक ने रची थी खौफनाक साजिश, चलती गाड़ियों पर पत्थर मारकर ली थी जान, 2 गिरफ्तार
Breaking News

बिलासपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक ने रची थी खौफनाक साजिश, चलती गाड़ियों पर पत्थर मारकर ली थी जान, 2 गिरफ्तार

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 05 2026 two arrested for deadly stone
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने हाईवे पर चलती गाड़ियों पर पत्थर फेंककर दहशत फैलाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपितों ने लूटपाट और आतंक फैलाने की नीयत से यह वारदात की थी। घटना में एक चालक की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 की रात करीब एक बजे ग्राम झाल मेन रोड और बरतोरी क्षेत्र में अज्ञात युवकों ने ट्रक, मेटाडोर और स्कार्पियो वाहन पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था। पथराव के कारण वाहनों के शीशे टूट गए और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

इस हादसे में लोरमी निवासी मेटाडोर चालक जगदीश भोंसले की मौत हो गई थी। वहीं ट्रक चालक और स्कार्पियो में सवार चार लोग घायल हुए थे।

सीसीटीवी और टावर डंप से मिली सफलता

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने बिल्हा, झाल और बरतोरी क्षेत्र के हाईवे और आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मोबाइल टावर डंप डेटा का भी विश्लेषण किया गया।

जांच में पता चला

जांच में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने धमतरी निवासी 21 वर्षीय पंकज कुमार ध्रुव और बिल्हा निवासी 30 वर्षीय मोहन निषाद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में अपराध स्वीकारा

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित पंकज ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने बिल्हा आया था। इसी दौरान दोनों ने मिलकर हाईवे पर दहशत फैलाने के लिए गाड़ियों पर पत्थर फेंके। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ईंट-पत्थर बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- CG में सिपाही ने स्विमिंग पूल में लगाई जंप, फर्श से टकराया सिर और टूट गई गर्दन की हड्डी… दर्दनाक मौत का पीएम रिपोर्ट में खुला राज



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

LIC पॉलिसी होल्डर्स ध्यान दें! तकनीकी दांव-पेच में उलझाने वाली बीमा कंपनी को कोर्ट का झटका; उपभोक्ता के हक में बड़ा फैसला

May 18, 2026

कुदुदंड बैराज के पास भारी हंगामे के बीच 6 अवैध निर्माण ध्वस्त; पुलिस बल रहा तैनात

May 18, 2026

अब 24 घंटे शहर में प्रवेश कर सकेंगे तेल-गैस टैंकर; कलेक्टर ने नो-एंट्री नियमों में दी बड़ी छूट

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070864
Views Today : 77
Views Last 7 days : 1646
Views Last 30 days : 4016
Total views : 92608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.