Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज
Breaking News

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c4a07b1f 8246 4502 8f93 d9cb688e3da3 1778825716051
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c4a07b1f 8246 4502 8f93 d9cb688e3da3 1778825716051
बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक युवक से सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। ठगों ने डिक्की चेक करने के बहाने असली जेवर की जगह नकली रख दिए। पीड़ित को मौके पर इसका पता नहीं चला। यह घटना नूतन चौक स्थित फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी आशीष पांडेय के साथ हुई। आशीष गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी स्कूटी से यूनियन बैंक, पुराना हाईकोर्ट रोड की ओर जा रहे थे। सीएमडी कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आशीष की गाड़ी में नशीला सामान हो सकता है, इसलिए डिक्की की जांच करनी है। आशीष ने अपनी स्कूटी की डिक्की खोलकर दिखाई। इसी दौरान, युवकों ने इलाके में हो रही लूटपाट की घटनाओं का हवाला देते हुए आशीष को सलाह दी कि वह अपनी गले की सोने की चेन और हाथ की अंगूठी निकालकर डिक्की में रख दें ताकि वे सुरक्षित रहें। ठगों ने आशीष से खुद ही चेन और अंगूठी उतरवाई। फिर उन्हें कागज में लपेटने का बहाना कर बातों में उलझाते हुए बड़ी सफाई से असली जेवर की जगह नकली रख दिए। इसके बाद उन्होंने कागज को मोड़कर डिक्की में रख दिया और वहां से चले गए। कुछ दूर जाने के बाद जब आशीष ने डिक्की खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। कागज के भीतर असली जेवर की जगह नकली रखे थे, जबकि उनकी सोने की चेन और अंगूठी गायब थी। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए जेवर की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक है। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच शुरू सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी पेशेवर अंतरराज्यीय ठग गिरोह या ईरानी गैंग ने की करतूत है, जो पुलिसकर्मी बनकर लोगों को निशाना बनाते हैं। फिलहाल पुलिस बाइक नंबर और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्जी पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, लूटपाट की:बिलासपुर में कार सवार बदमाशों ने की वसूली, 9 बोरी तंबाकू लूटी; 4 आरोपी गिरफ्तार

May 15, 2026

बलौदाबाजार में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लिमिट तय:बाइक को 150, कार को 500 रुपए तक मिल रहा पेट्रोल, किसानों की बढ़ी चिंता

May 15, 2026

Raigarh Petrol Pump Crowd | Fuel Demand Surges Amid Shortage Rumors

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070524
Views Today : 93
Views Last 7 days : 1105
Views Last 30 days : 3721
Total views : 91892
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.