Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
Breaking News

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान

By adminMay 2, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777693334 whatsapp image 2026 05 02 at 30810 am 1777691770
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 02 at 30810 am 1777691770
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की तबीयत खराब हुई। विरोध और हंगामा को देखते हुए पुलिस ने बीच-बचाव किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और दोषी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले (36) पुलिस विभाग में आरक्षक था। उसकी पोस्टिंग सरकंडा थाने में थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 26 अप्रैल को उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ, जिस पर वो इलाज कराने के लिए नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे बताया कि, उसके पेट में पथरी है, जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। सत्या के दोस्त आशीष ने बताया कि, अस्पताल प्रबंधन ने 40 हजार रुपए के पैकेज में उसका ऑपरेशन किया। 28 अप्रैल को उसे भर्ती किया गया। जिसके बाद 29 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उसकी स्थिति बेहतर बताया। सत्या भी सामान्य था और बातचीत कर रहा था। डॉक्टर ने परिजन को बताया कि, ऑपरेशन सफल हो गया है और मरीज खतरे से बाहर है। लेकिन, शुक्रवार की शाम अचानक सत्या की तबीयत बिगड़ने लगी। फिर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और शनिवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन भड़क गए और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाने लगे। गुस्साए परिजनों ने मचाया हंगामा, अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसर आरक्षक की मौत की खबर सुनकर उसके गांव से परिजन अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप है कि, इलाज में लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है। विरोध और हंगामे की खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम के साथ टीआई एसआर साहू भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरक्षक के परिजन को समझाइश दी। साथ ही जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर FIR करने की मांग पर अड़े परिजन परिजनों का कहना है कि, इतने बड़े निजी अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के दावे किए जाते हैं, लेकिन एक सामान्य पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए अस्पताल प्रबंधन और दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। FIR नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। चार-पांच घंटे तक नहीं किया इलाज आशीष ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह ठीक था। फिर दूसरे दिन अचानक उसे खांसी की शिकायत हुई। इस दौरान परिजन ने अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। लेकिन, चार-पांच घंटे तक उसका इलाज नहीं किया गया। जिसके चलते उसकी स्थिति गंभीर हो गई। किडनी में इंफेक्शन की दी जानकारी परिजनों ने बताया कि जब आरक्षक को वेंटिलेटर पर रखा गया था, तब उन्होंने डॉक्टरों से बात की। उन्हें बताया गया कि उसके किडनी में इंफेक्शन हो गया है। डायलिसिस के बाद उसकी स्थिति ठीक हो जाएगी। लेकिन, अचानक दोपहर में डॉक्टरों ने उसकी मौत होने की जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा- हार्ट अटैक से मौत दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य थी। लेकिन, अचानक मरीज को हार्ट अटैक हुआ, जिसके चलते उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पथरी के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। पुलिस बोली- पीएम से मौत के कारणों का पता चलेगा सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू का कहना है कि, आरक्षक की मौत की जानकारी मिलने पर टीम अस्पताल गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिस पर रविवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:4 जवान शहीद, पति पर फेंका खौलता पानी, स्कूल में आग, गर्मी से बचने मोहल्ले में फव्वारा लगाया

May 2, 2026

मैनपाट में हाथियों का आतंक, स्कूल-घरों में तोड़फोड़:फसलों को भी पहुंचाया नुकसान, रतगजा कर रखवाली कर रहे ग्रामीण

May 2, 2026

धमतरी में भीषण गर्मी से राहत के लिए अनोखी पहल:सड़क पर लगाए फुहारे, राहगीरों को मिल रही ठंडक

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069552
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1023
Views Last 30 days : 4215
Total views : 90595
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.