Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में नशीली दवा की तस्करी करने वाले को 10 साल की कैद, एक लाख का जुर्माना भी लगा
Breaking News

बिलासपुर में नशीली दवा की तस्करी करने वाले को 10 साल की कैद, एक लाख का जुर्माना भी लगा

By adminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 09 2025 drug trafficker
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: बिलासपुर में प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी करने वाले आरोपित को विशेष न्यायालय से 10 साल की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरोपित को चार महीने अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। पूरा मामला कोटा क्षेत्र का है।

Publish Date: Wed, 17 Sep 2025 10:30:47 PM (IST)

Updated Date: Wed, 17 Sep 2025 10:30:47 PM (IST)

बिलासपुर में नशीली दवा की तस्करी करने वाले को 10 साल की कैद, एक लाख का जुर्माना भी लगा
नशीली दवा की तस्करी करने वाले को 10 साल की कैद

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी करने वाले आरोपित को विशेष न्यायालय से 10 साल की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरोपित को चार महीने अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। पूरा मामला कोटा क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपित को नशीली दवा का परिवहन करते हुए 24 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट (एसीसीयू) और कोटा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर बिलासपुर से लोरमी की ओर जा रहा है।

इस पर पुलिस की टीम ने गनियारी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास घेराबंदी की। पुलिस ने कार सवार बृजेश कछवाहा(34) निवासी पुराना बस स्टैंड के पास को पकड़ लिया। कार की तलाशी में 400 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। इसे जब्त कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले को विशेष न्यायाधीश पुष्पतला मारकंडे के न्यायालय में पेश किया। शासन की ओर से मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजय नामदेव ने की। न्यायालय में दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद आरोपित को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

साथ ही एक लाख जुर्माना पटाने आदेश दिया गया है। जुर्माना नहीं पटाने पर चार महीने अतिरिक्त कैद भुगतना होगा।रीवा से आ रही सब्जी की गाड़ी में मंगाया प्रतिबंधित कफ सिरपआरोपित ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगाया था। इसके लिए वहां से आ रही सब्जी की गाड़ी में कास्टमेटिक सामान होने की बात कहकर कफ सिरप के डिब्बों को चढ़ा दिया गया। मामले में एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी फरारी में मामले की सुनवाई की गई।

नशे के कारोबारियों की संपत्ति हो रही जब्त

इधर पुलिस की ओर से भी नशे के कारोबार से जुड़े आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रतिबंधित दवा और नशीले पदार्थों की कमाई से बनाई संपत्ति की जांच कर पुलिस सफेमा कोर्ट में प्रतिवेदन पेश कर रही है। सफेमा कोर्ट से मिले आदेश के बाद संपत्ति जब्त की जा रही है। इसके अलावा मामले की इंड टू इंड जांच की जा रही है। इसमें सप्लायर, कूरियर और कंज्यूमर की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ न्यायालय में मामला पेश किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076677
Views Today : 629
Views Last 7 days : 4039
Views Last 30 days : 11844
Total views : 106844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.