वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ट्रांसपोर्ट नगर के अंदरूनी हिस्से की ओर फरार हो गए। सुनसान इलाका और रात का समय होने के कारण मौके पर कोई मदद नहीं मि …और पढ़ें

HighLights
- बिना नंबर की बुलेट पर थे सवार।
- तीन अज्ञात युवकों ने की वारदात।
- यात्री से नकदी और मोबाइल छीना।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी ट्रांसपोर्ट नगर परसदा में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट हो गई। चालक ने शिकायत में बताया कि वे ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे, इस दौरान तीन अज्ञात लुटेरों ने चाकू दिखाकर डराया और जेब से पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन लिया। मोबाइल लूट होने के कारण पीड़ित रात में किसी से संपर्क नहीं कर सका।
पुलिस के अनुसार अनूपपुर निवासी सोनू बाजरा वर्तमान में बिलासपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिलासा इंजीनियरिंग में ट्रक चालक है।
29 अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे वह साहू ढाबा से खाना खाकर अपनी गाड़ी की ओर पैदल लौट रहा था। इसी दौरान काले रंग की बिना नंबर वाली बुलेट पर सवार तीन अज्ञात आरोपित, जिनकी उम्र करीब 28-29 वर्ष थी, पीछे से आए।
लुटेरों ने गले पर चाकू अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके शर्ट की जेब में रखे पांच हजार रुपये नकद और हाथ में रखा मोबाइल लूट लिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ट्रांसपोर्ट नगर के अंदरूनी हिस्से की ओर फरार हो गए। सुनसान इलाका और रात का समय होने के कारण मौके पर कोई मदद नहीं मिल सकी।
मोबाइल छिन जाने की वजह से चालक अपने मालिक आरिफ अली या परिवार को सूचना नहीं दे पाया। अगले दिन सुबह मालिक के दुकान पहुंचने पर उसने आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने लूट की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर भागे युवक
ट्रांसपोर्ट नगर परसदा के भीतर रात के समय सन्नाटा होने का लाभ उठाते हुए लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चालक ने बताया कि आरोपित स्थानीय रास्तों से वाकिफ लग रहे थे। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बुलेट सवारों की पहचान हो सके।
<
