Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में जेल से भागे हत्या के आरोपी ने प्रहरी पर लगाए पैसे लेने के आरोप, DIG करेंगे जांच
Breaking News

बिलासपुर में जेल से भागे हत्या के आरोपी ने प्रहरी पर लगाए पैसे लेने के आरोप, DIG करेंगे जांच

By adminOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 10 2025 police take money
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: बिलासपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला। उसने बिलासपुर कलेक्टर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उसने जेल के कर्मचारियों पर रुपये लेने के आरोप लगाए। उसके आरोपों की जांच डीआइजी करेंगे।

Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 05:59:34 PM (IST)

Updated Date: Fri, 10 Oct 2025 05:59:34 PM (IST)

बिलासपुर में जेल से भागे हत्या के आरोपी ने प्रहरी पर लगाए पैसे लेने के आरोप, DIG करेंगे जांच
हत्या के आरोपी ने प्रहरी पर लगाए पैसे लेने के आरोप (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. हत्या का आरोपी इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला
  2. आरोपी ने जेल के कर्मचारियों पर रुपये लेने के आरोप लगाए
  3. बिलासपुर जेल में रहने के लिए पी लिया सैनेटाइजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला। उसने बिलासपुर कलेक्टर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उसने जेल के कर्मचारियों पर रुपये लेने के आरोप लगाए। उसके आरोपों की जांच डीआइजी करेंगे। अंबिकापुर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। मल्हार में रहने वाले मुकेश कांत को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। आरोपित 2020 में पैरोल पर छूटा था।

इसके बाद वह तीन साल तक जेल नहीं पहुंचा। तीन साल बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। जेल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुकेश को बिलासपुर जेल में रंगदारी और कैदियों से मारपीट करने के कारण उसे जनवरी 2024 में अंबिकापुर जेल स्थानांतरित किया गया था। जेल में रहने के दौरान उस पर कई जेल अपराध दर्ज हुए। इसी बीच चार अक्टूबर को तबीयत खराब होने की शिकायत पर उसे पुलिस गार्ड के साथ अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन छह अक्टूबर को वह पुलिस गार्ड को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।

इस पर अंबिकापुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच सात अक्टूबर को मुकेश कांत ने बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अगले दिन जब अंबिकापुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने बिलासपुर पहुंची, तो उसने कथित रूप से सैनिटाइजर और दर्द निवारक गोलियां खाने की बात कही और सिम्स, बिलासपुर में भर्ती हो गया।

बिलासपुर जेल में रहने के लिए पी लिया सैनेटाइजर, आरक्षक हुआ निलंबित

बताया जाता है बंदी किसी भी तरह बिलासपुर जेल में रहना चाहता है। उसका परिवार कोनी में रहता है। वहीं उसकी पत्नी ने अंबिकापुर जेल स्टाफ पर पैसों की वसूली और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा कर रहे हैं। अंबिकापुर अस्पताल से बंदी के फरार होने की घटना में सरगुजा एसपी ने आरक्षक मदन पैकरा को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को अंबिकापुर पुलिस आरोपित को लेकर जेल में दाखिल कराया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

April 26, 2026

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 हुई:प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की तारीफ की

April 26, 2026

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.