Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति का अपहरण कर जानलेवा हमला, कड़े से सिर फोड़ा, आंख में आई गंभीर चोट
Breaking News

बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति का अपहरण कर जानलेवा हमला, कड़े से सिर फोड़ा, आंख में आई गंभीर चोट

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 05 2026 bilaspur crime news 2026510 131615
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने मिलकर कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति का …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 10 May 2026 01:12:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 01:16:19 PM (IST)

बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति का अपहरण कर जानलेवा हमला, कड़े से सिर फोड़ा, आंख में आई गंभीर चोट
रंजिश में पूर्व पार्षद के पति का अपहरण कर जानलेवा हमला (AI जनरेटेज इमेज)

HighLights

  1. रंजिश में पूर्व पार्षद पति का अपहरण कर जानलेवा हमला
  2. आरोपितों ने लात-मुक्कों और कड़े से किया वार
  3. पूर्व पार्षद के पति के सिर व आंख में आई गंभीर चोटें

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने मिलकर कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति का कथित तौर पर अपहरण किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गणेश नगर चुचुहियापारा (वार्ड क्रमांक 46) की पूर्व पार्षद के पति रोशन लाल पाटले का आरोपियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले रोशन लाल का अपहरण किया और उन्हें एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लात-मुक्कों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपने हाथ में पहने कड़े से भी पीड़ित के सिर पर वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

पुलिस कर रही जांच घटना के बाद घायल रोशन लाल पाटले को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- देवास में सगाई तोड़ने के विवाद में दंपती को पीटा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

अपहरण पर पुलिस का रुख हालांकि, परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस पर कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेने का दावा किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूमों का बुरी तरह नोचा चेहरा; आंख बचाने डॉक्टरों को करनी पड़ी इमरजेंसी सर्जरी

May 11, 2026

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया ASI, मारपीट के केस में मांगी थी घूस, ढाबे पर बिलासपुर एसीबी ने दबोचा

May 11, 2026

बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई… एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069928
Views Today : 21
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 3296
Total views : 90983
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.