Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूमों का बुरी तरह नोचा चेहरा; आंख बचाने डॉक्टरों को करनी पड़ी इमरजेंसी सर्जरी
Breaking News

बिलासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूमों का बुरी तरह नोचा चेहरा; आंख बचाने डॉक्टरों को करनी पड़ी इमरजेंसी सर्जरी

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 05 2026 bilaspu stray dog attack two kids
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र स्थित ग्राम बरतोरी में आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में एक बच्चे की आंख के नीचे गहरा घाव हो गया, जबकि दूसरे बच्चे का चेहरा और मुंह बुरी तरह नोच दिया गया।

दोनों बच्चों को गंभीर हालत में तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते डॉग बाइट मामलों को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

डॉक्टरों ने बताया गंभीर डॉग बाइट मामला

सिम्स के चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों के चेहरे, आंखों और पलकों के आसपास गहरे घाव पाए गए। इस वजह से यह मामला कैटेगरी-3 डॉग बाइट की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें रेबीज संक्रमण का खतरा काफी अधिक होता है।

अस्पताल पहुंचते ही बच्चों के घावों की गहन सफाई की गई और तत्काल एंटी-रेबीज वैक्सीन शुरू की गई। संक्रमण को शुरुआती स्तर पर रोकने के लिए रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन भी लगाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों की आंखों की पलकों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इसके चलते नेत्र रोग आपरेशन थिएटर में अर्जेंट लिड रिपेयर सर्जरी करनी पड़ी। सर्जरी के दौरान क्षतिग्रस्त ऊतकों की सावधानीपूर्वक मरम्मत कर आंखों की संरचना और दृष्टि को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया।

विशेषज्ञ टीम ने संभाला उपचार

इस जटिल उपचार और सर्जरी में नेत्र रोग विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. आरती, डॉ. अनिकेत, निश्चेतना विभाग से डॉ. यशा तिवारी और डॉ. द्रोपती सहित अन्य चिकित्सकीय और नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे।

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुचिता सिंह ने बताया कि बच्चों की आंखों और पलकों पर गंभीर चोटें थीं। ऐसे मामलों में तुरंत सर्जरी करना बेहद जरूरी होता है। विशेषज्ञ टीम ने पूरी सावधानी के साथ उपचार कर बच्चों की दृष्टि बचाने का प्रयास किया।

समय पर इलाज जरूरी: सिम्स प्रबंधन

सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि डॉग बाइट जैसे मामलों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

वहीं, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह ने लोगों से झाड़-फूंक, घरेलू उपचार और अंधविश्वास से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेबीज एक घातक लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है और समय पर वैक्सीन व वैज्ञानिक उपचार से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

शहर में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का खतरा

बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोर्ट के निर्देशों के बावजूद आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र में वर्तमान समय में आठ हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते सक्रिय हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति का अपहरण कर जानलेवा हमला, कड़े से सिर फोड़ा, आंख में आई गंभीर चोट

May 11, 2026

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया ASI, मारपीट के केस में मांगी थी घूस, ढाबे पर बिलासपुर एसीबी ने दबोचा

May 11, 2026

बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई… एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069919
Views Today : 12
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 3287
Total views : 90974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.