![]()
बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं (ईई) के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और वार्डों में कामकाज सुधारने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर जोन कमिश्नर पिछले ढाई से चार सालों से एक ही जोन में कार्यरत थे। निर्वाचित परिषद की ओर से भी लंबे समय से इन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने सभी जोनों में एक साथ फेरबदल किया है। जोन क्रमांक-1 में चार सालों से अधिक समय से पदस्थ रंजना अग्रवाल को हटाकर जोन क्रमांक-8 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह जोन क्रमांक-6 की जोन कमिश्नर मधुलिका सिंह को पदस्थ किया गया है। बताया जा रहा है कि रंजना अग्रवाल के खिलाफ पार्षदों की कई शिकायतें लंबित थीं। वीआईपी जोन-3 की जिम्मेदारी प्रवेश कश्यप को जोन क्रमांक-3 को नगर निगम का वीआईपी जोन माना जाता है। इस क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के कार्यालय, सरकारी बंगले तथा विधायक, सांसद और मंत्रियों के निवास स्थित हैं। इस महत्वपूर्ण जोन की जिम्मेदारी अब प्रवेश कश्यप को सौंपी गई है। प्रवीण शुक्ला को मूल पद पर भेजा गया जोन क्रमांक-3 के जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला को जोन कमिश्नर पद से हटाकर उनके मूल पद कार्यपालन अभियंता के रूप में जोन क्रमांक-3 और 7 की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश कश्यप को मिले अतिरिक्त महत्वपूर्ण दायित्व प्रवेश कश्यप को जोन क्रमांक-5 से हटाकर जोन क्रमांक-3 का जोन कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास उपायुक्त, स्थापना शाखा, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता सर्वेक्षण तथा सिटी 2.0 से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी पहले की तरह बनी रहेगी। निगम अधिकारियों के नए प्रभार प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद नगर निगम प्रशासन का मानना है कि अधिकारियों के प्रभार में बदलाव से जोनों में कार्यों की निगरानी बेहतर होगी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कामों में तेजी आएगी। नए आदेश के बाद सभी अधिकारियों ने अपने-अपने नए दायित्व संभालना शुरू कर दिया है।
<
