Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 5 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली:कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले-कांग्रेसी ज्यादा खुश न हो, मैच अभी बाकी है
Breaking News

5 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली:कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले-कांग्रेसी ज्यादा खुश न हो, मैच अभी बाकी है

By adminJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
56c46023 babc 42e1 a507 9b255600e5cf 1781252894691
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



56c46023 babc 42e1 a507 9b255600e5cf 1781252894691
छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता नहीं मिलने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस ज्यादा खुश न हो, मैच अभी बाकी है। हम अपील में गए हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी।’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मेडिकल कॉलेजों के खुलने का स्वागत करना चाहिए था, लेकिन विपक्ष इसके विपरीत बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस नहीं चाहती कि मेडिकल कॉलेज खुलें और मनेन्द्रगढ़ जैसे छोटे क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें? पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल पर साधा निशाना मंत्री ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का नाम लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अस्पताल निर्माण नहीं हो पाया था। जबकि, वर्तमान सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए 109 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने दावा किया कि पांचों मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काम जारी है। NMC की 99 प्रतिशत गाइडलाइन पूरी होने का दावा श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि 220 बिस्तरों वाले अस्पताल तैयार हैं और प्रोफेसरों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने NMC की लगभग 99 प्रतिशत गाइडलाइन पूरी कर ली हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में NMC से मान्यता मिल जाएगी। 5 नए मेडिकल कॉलेजों के आवेदन हुए थे खारिज बता दें कि भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और आवश्यक दस्तावेजों की कमी का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों के आवेदन को फिलहाल खारिज कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने पुनर्विचार और अपील की प्रक्रिया शुरू की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:12 से ज्यादा दुकानों से बर्गर-मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

June 13, 2026

कांकेर मनरेगा में ₹10 लाख के काम में गड़बड़ी:ग्रामीण बोले- मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग, पंचों को भी मिला भुगतान

June 13, 2026

बिलासपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल:8 जोनों के कमिश्नर बदले गए, रंजना अग्रवाल शिकायतों के बाद हटाई गईं

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073791
Views Today : 97
Views Last 7 days : 985
Views Last 30 days : 5847
Total views : 97409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.