Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, रांची के माइनिंग कारोबारी पर केस दर्ज
Breaking News

बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, रांची के माइनिंग कारोबारी पर केस दर्ज

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 05 2026 crim2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला भाजपा नेता के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 07:48:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 07:48:22 AM (IST)

बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, रांची के माइनिंग कारोबारी पर केस दर्ज

HighLights

  1. मुख्य आरोपी: संजय सिंह, जो रांची का रहने वाला एक कारोबारी है।
  2. पीड़िता और आरोपी की जान-पहचान लगभग दो साल पहले कारोबार के दौरान हुई थी।
  3. आरोपी की तलाश में झारखंड में दबिश दी है, हालांकि वह अभी पकड़ से बाहर है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली भाजपा से जुड़ी महिला नेत्री ने झारखंड के रांची में रहने वाले कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले दिल्ली आने-जाने के दौरान उसकी पहचान रांची निवासी संजय सिंह से हुई थी। आरोपित ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर भारी मुनाफा होने का झांसा दिया।

आरोपित ने व्यापार में पार्टनरशिप और निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद महिला उसके संपर्क में आ गई। शिकायत के अनुसार कारोबारी ने धीरे-धीरे महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसे में लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपित उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल भी करता रहा।

जब महिला को अपने साथ धोखाधड़ी और शोषण होने का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल चैट, काल डिटेल, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि निवेश के नाम पर महिला से कितनी राशि ली गई और आरोपी ने किन परिस्थितियों में संबंध बनाए।

झारखंड में डेरा जमाए बैठी पुलिस

सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम झारखंड भी रवाना हुई थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके संभावित ठिकानों की जानकारी मिली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें- लू की मार, ओपीडी में मरीजों की भरमार, तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन का शिकार हो रहे लोग



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CM Sai inaugurated the overbridge worth Rs 48.78 crore.

May 23, 2026

जेएसएम कॉलेज ने दर्ज किया 100% रिजल्ट

May 23, 2026

बिलासपुर में खनिज माफिया पर बड़ा प्रहार; 2 पोकलेन और जेसीबी सहित 20 गाड़ियां जब्त

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071641
Views Today : 78
Views Last 7 days : 2115
Views Last 30 days : 4686
Total views : 94020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.