Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CM Sai inaugurated the overbridge worth Rs 48.78 crore.
Breaking News

CM Sai inaugurated the overbridge worth Rs 48.78 crore.

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1779476407
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
orig 1 1779476407

करीब आठ साल के इंतजार के बाद कचना ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया। दावा है कि इससे रोजाना 2 लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। 48.78 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कचना रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। 787 मीटर लंबे और 13 मीटर चौड़े इस ओवरब्रिज के शुरू होने से कचना रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

इस ओवरब्रिज से शंकरनगर, जोरा, वीआईपी कॉलोनी, खम्हारडीह, भावना नगर, कचना समेत एक दर्जन से ज्यादा इलाकों की कनेक्टिविटी आसान होगी। शंकरनगर और विधानसभा रोड आना-जाना भी सुगम होगा। कचना रेलवे क्रॉसिंग पर रोज करीब 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। इससे औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद होता था और सुबह-शाम लंबा जाम लगता था। स्कूल बस, एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते थे। पीडब्ल्यूडी के अनुसार ब्रिज पर सर्विस लेन, रोड मार्किंग, रिफलेक्टिव साइन और आधुनिक लाइटिंग की गई है। इससे रात में भी सुरक्षित सफर हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों की सालों पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे स्कूल-कॉलेज, कार्यालय और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को बाधारहित यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत संरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि कचना क्षेत्र की करीब 25 कॉलोनियों के लिए यह ओवरब्रिज जीवनरेखा साबित होगा। इससे बिलासपुर और बलौदाबाजार की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी फायदा मिलेगा।

इधर, शंकर नगर से कचना फाटक तक 3 घंटे जाम

राजधानी में शुक्रवार को शंकर नगर से कचना फाटक तक लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और गाड़ियां धीमी गति से रेंगती रहीं। शाम को कचना ब्रिज के उद्घाटन और वीआईपी मूवमेंट के चलते कुछ समय के लिए यातायात रोका गया, जिससे दबाव और बढ़ गया। वहीं बीटीआई मैदान में लगे मेले से भी बड़ी संख्या में लोग एक साथ सड़क पर निकल आए। पुलिस बल तैनात होने के बावजूद ट्रैफिक नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। कचना निवासी एक निजी कंपनी के मैनेजर ने बताया कि वे रात 8 बजे शंकर नगर पहुंचे, लेकिन घर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया।

जाम इतना अधिक था कि वाहन न आगे बढ़ पा रहे थे और न पीछे लौट सकते थे। शंकर नगर से अशोका रतन के बीच भी सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। राजीव भवन के सामने से लेकर अनुपम नगर ओवरब्रिज और अशोका रतन तक स्थिति खराब रही। पुलिसकर्मी यातायात सामान्य करने में जुटे रहे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। कई लोगों ने प्रेम नगर और आदर्श नगर की गलियों से होकर मोवा की ओर निकलने की कोशिश की, जबकि कचना जाने वालों के पास वैकल्पिक मार्ग नहीं था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में वास्तविक से ज्यादा महसूस हो रही गर्मी:रायपुर दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर, शाम 7:30 बजे पारा 42 डिग्री

May 23, 2026

कैटरिंग व्यवसाय स्थल पर प्रशासन की छापेमारी, 19 गैस सिलेंडर बरामद

May 23, 2026

Bundle of new Rs 10-20 notes seized, culprit absconding

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071649
Views Today : 89
Views Last 7 days : 2126
Views Last 30 days : 4697
Total views : 94031
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.