टॉप न्यूज़

राजनांदगांव स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, VIDEO:ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान




राजनांदगांव में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसले एक यात्री को आरपीएफ के प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने समय रहते खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई। घटना 8 जुलाई की है। गाड़ी संख्या 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस निर्धारित ठहराव के बाद राजनांदगांव स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। पायदान पर पैर रखते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरने लगा। RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने तत्काल दौड़ लगाकर यात्री को अपनी ओर खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से यात्री ट्रेन के पहियों के नीचे आने से बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। झारसुगुड़ा जा रहा था यात्री बचाए गए यात्री की पहचान बृजेश सकुनिया (52) निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वे गोंदिया से झारसुगुड़ा जा रहे थे। किसी काम से राजनांदगांव स्टेशन पर उतरे थे, लेकिन ट्रेन चलने पर जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश करते समय उनका पैर फिसल गया। RPF का जताया आभार घटना के बाद यात्री को आरपीएफ चौकी ले जाकर प्राथमिक जांच की गई और पानी पिलाया गया। बृजेश सकुनिया ने भावुक होकर आरपीएफ और प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जवान की सतर्कता नहीं होती तो उनकी जान बचना मुश्किल था। इसके बाद उन्हें सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रियों से RPF की अपील यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर चेतन दिलीपराव जिचकार के मार्गदर्शन में की गई। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर तुरंत संपर्क करें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button