टॉप न्यूज़

बिना पर्ची देखे लगा दिया गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन



भास्कर न्यूज | बालोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर (बीपी) का इलाज कराने पहुंची एक महिला को कथित तौर पर गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को अस्पताल में पदस्थ नर्स ने बिना पर्ची का सही तरीके से परीक्षण किए महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। महिला के पति टोकेश ने बताया कि उनकी पत्नी की पहले ही नसबंदी हो चुकी है। यदि यह गलती किसी ऐसी महिला के साथ होती जिसकी नसबंदी नहीं हुई होती तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आशीष पंथी ने स्वीकार किया कि नर्स से हड़बड़ी और अधिक कार्यभार के कारण यह मानवीय त्रुटि हुई है। इस गलती के लिए हम क्षमा चाहते हैं। महिला की काउंिसलिंग कर दी गई है। उसे लगाए गए अंतरा इंजेक्शन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। वह पूरी तरह स्वस्थ है। शरीर को नुकसान नहीं स्वास्थ्य मनोवैज्ञानिक दीप्ति धुरंधर ने बताया कि यदि नसबंदी करा चुकी महिला को गलती से अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन लग जाता है तो सामान्यतः कोई गंभीर या स्थायी नुकसान होने की संभावना नहीं रहती। यदि यह एक बार गलती से लग भी जाए तो आमतौर पर शरीर को स्थायी नुकसान नहीं पहुंचाता।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button