टॉप न्यूज़

कल से सावन महीना शुरू….जानिए रायपुर के मंदिरों का महत्व:हटकेश्वर में नंदी के कान में बोलते हैं भक्त मनोकामना, बूढ़ेश्वर महादेव का सांपों से पुराना नाता




गुरुवार से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस दौरान शिव मंदिर में लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंचेंगे। रायपुर शहर के प्राचीन शिव मंदिर महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ती है। मंदिर में सावन को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिर को लेकर ऐसी ऐसी मान्यता है कि नंदी के कानों में बताई मनोकामना भगवान भोलेनाथ सुनते हैं और पूरी करते हैं। रायपुर के कलचुरी वंश के राजाओं ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। रायपुर शहर के लोग इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था रखते हैं।
महादेव घाट मंदिर का इतिहास मंदिर के महंत सुरेश गिरी महराज ने बताया कि रायपुर शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली खारुन नदी तट पर ऐतिहासिक हटकेश्वर नाथ मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि 1402 ई में कल्चुरी राजा रामचंद्र के पुत्र ब्रह्मदेव राय के शासन काल में हाजीराज नाइक ने मंदिर का निर्माण कराया था। हरिद्वार के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर कुछ साल पहले खारुन नदी के उपर सड़क रूपी झूला बनाया गया है। जबसे यह झूला बना है। तबसे यहां सैलानियों की संख्या कई गुणा बढ़ चुकी है।
श्रावण के महीने में तो हर दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा होती है, लेकिन सावन सोमवार का व्रत बहुत ही खास रहता है। शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस कारण से सावन सोमवार का महत्व होता है।
सावन माह की प्रमुख तिथियां साल 2026 में सावन माह 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव की आराधना के साथ कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। 2 अगस्त को संकष्टी चतुर्थी, 9 अगस्त को कामिका एकादशी, 11 अगस्त को सावन मासिक शिवरात्रि, 12 अगस्त को श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या), 15 अगस्त को हरियाली तीज, 17 अगस्त को नाग पंचमी, 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन (श्रावणी पूर्णिमा) का पर्व मनाया जाएगा। सावन माह में श्रद्धालु पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और व्रत-उपवास करेंगे।
सावन महीने का महत्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पांचवां महीना होता है। आषाढ़ खत्म होते ही श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाता है। इस माह को श्रावण के नाम से भी जाना जाता है। श्रावण का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। भोले भंडारी को सावन का महीना प्रिय होने के पीछे एक कथा है। सावन के महीने ही मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे भगवान शिव प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। सावन के महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। पूरे सावन महीने के दौरान हर दिन शिवजी की पूजा-उपासना करने पर सभी तरह की मनोकामना जल्दी पूरी होती हैं। सावन के महीने में सोमवार व्रत, मासिक शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है।
बूढ़ेश्वर मंदिर का सांपों से पुराना नाता मान्यता है कि 200 साल पहले बूढ़ा तालाब के किनारे शिवलिंग पर हमेशा सांप लिपटे रहते थे। इसके बाद वहां मंदिर का निर्माण कराया गया। फिर मंदिर का जीर्णोद्धार 1950 के आसपास श्री पुष्टिकर समाज के सदस्यों ने किया। वर्तमान में पुष्टिकर समाज द्वारा ट्रस्ट गठित करके बूढ़ेश्वर मंदिर का संचालन किया जा रहा है। यह मंदिर आदिवासियों के आराध्य बूढ़ादेव के नाम पर बने बूढ़ातालाब के निकट होने के कारण बूढ़ेश्वर महादेव नाम से प्रसिद्घ है। गर्भगृह में शिवलिंग के साथ शिव परिवार प्रतिष्ठापित है। इनमें श्रीगणेश, श्री कार्तिकेय, माता पार्वती का दर्शन एक साथ किया जा सकता है। साथ ही राधा-कृष्ण, श्रीराम-सीता, नृसिंह नाथ, भैरवनाथ, हनुमान जी और संतोषी माता की प्रतिमा स्थापित है। भगवान का विशेष श्रृंगार खम्हारडीह स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बैजनाथ पारा स्थित बैद्यनाथ धाम में शिवार्चन व अभिषेक होगा। भक्तो के लिए प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया जायेगा
नीलकंठेश्वर महादेव भाठागांव स्थित श्रीनीलकंठेश्वर महादेव का रजत और पुष्प से श्रृंगार किया जाएगा। सुबह रूद्राभिषेक होगा। शाम को भव्य आरती भी की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button