टॉप न्यूज़

बालोद में सड़क पर उतरे ग्रामीण:एक साल से अधूरे सड़क निर्माण के विरोध में कीचड़ में की धान की रोपाई




बालोद जिले के भैंसबोड़ गांव में सड़क निर्माण में करीब एक साल की देरी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार (29 जुलाई) को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर जमा कीचड़ में धान की रोपाई कर प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर भी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भैंसबोड़ का है। यहां राम मंदिर से मड़ई चौक तक सड़क निर्माण के लिए मंडी बोर्ड से 16 लाख 15 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति 12 दिसंबर 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद 4 सितंबर 2024 को निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। तीन महीने में पूरा होना था काम वर्क ऑर्डर के अनुसार सड़क निर्माण कार्य तीन महीने के भीतर पूरा किया जाना था, लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बारिश में कीचड़ से बढ़ी परेशानी सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गई है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और अन्य ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों की मांग के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली और वर्क ऑर्डर भी जारी हो गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका इस संबंध में डौंडी जनपद पंचायत के सीईओ डीडी मांडले से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button