टॉप न्यूज़

बालोद में भाजपा-नेता और इंफ्लुएंसर के बीच विवाद,VIDEO:इंफ्लुएंसर ने लगाए गंभीर आरोप, नपं अध्यक्ष बोले-मुझे बदनाम करने की कोशिश, दोनों पक्षों ने की शिकायत




छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भाजपा नेता और गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवराज तंबोली के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि इस वीडियो में प्रमोद जैन ने गाली-गलौज की और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में गाड़ने की धमकी दी। यह घटना 25 जुलाई को दोपहर करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के मुताबिक, वह सीसी रोड निर्माण कार्य का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया। तंबोली का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रमोद जैन ने वीडियो को काट-छांटकर वायरल करने का दावा करते हुए तंबोली पर सरकारी निर्माण कार्य में बाधा डालने और लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने गुंडरदेही थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, कांग्रेस ने वायरल वीडियो को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button