टॉप न्यूज़

बारिश में भी न थमा भक्तों का उत्साह



श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भारी बारिश और रिमझिम फुहारों के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते बना। हजारों कांवड़ यात्रियों ने बोल बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। आसपास क्षेत्र और प्रदेश से आए हजारों लोगों ने भगवान गंगेश्वर बाबा के दर्शन किए। मनवांछित फल की कामना की। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। दर्शन के बाद शिव भक्त मेले का आनंद लेते रहे। आसपास क्षेत्र से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। भाटापारा से आए बोल बम कांवड़ियों ने शिवजी को पालकी में बिठाकर लाया। भक्तों ने अपने-अपने तरीके से भगवान को रिझाया। जल अर्पित किया। तीसरे सोमवार को गंगेश्वर बाबा के दर्शन के लिए हजारों लोग कार, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और अन्य चार पहिया साधनों से पहुंचे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button