Bilaspur Crime News | Former Janpad Member Husband Murdered, Senior Stabbing

बिलासपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी। हमले में एक बुजुर्ग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और वहां लगे CCTV कैमरे को भी डैमेज कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

जमीन पर पूर्व जनपद सदस्य के पति का गिरा हुआ मोबाइल मिला।

हत्या की वारदात शराब दुकान के सामने हुई।
पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी…
जानकारी के मुताबिक भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति का नाम बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) है। जो कि देवरी खुर्द का रहने वाले थे। वह पेशे से ऑटो ड्राइवर थे।
बताया जा रहा है कि तोरवा शराब दुकान के सामने बबला साहू का दो युवकों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से बबला साहू का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़
हत्या के बाद आरोपियों ने मौके पर काफी देर तक हंगामा किया। इससे वहां मौजूद लोगों में डर फैल गया और कई लोग वहां से भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने शराब दुकान में भी तोड़फोड़ की।
उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए शराब दुकान बंद कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही, मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने वारदात से पहले की CCTV फुटेज भी खंगाली।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस आरोपी को तलाशती रही, बुजुर्ग पर हुआ हमला
हत्या की वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान कुछ देर बाद तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल (65) पर बाइक सवारों ने देवरीखुर्द के एनीकट के पास चाकू से हमला किया।
कन्हैया लाल के गले पर चाकू से वार किया गया। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हत्या करने वालों पर ही हमले का शक
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपी वही हैं, जिन्होंने बबला साहू की हत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
एक बच्चे पर भी चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी भी अब तक पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
…………………..
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर में BEd छात्रा को लिव-इन पार्टनर ने मार-डाला: गला घोंटा, अस्पताल में लाश छोड़कर भागा; दूसरे केस में अफेयर के शक में मर्डर

रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मिली युवती की लाश।
रायपुर में बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…





