Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई का VIDEO:रायगढ़ में साइड देने की बात को लेकर विवाद, युवकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की
Breaking News

बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई का VIDEO:रायगढ़ में साइड देने की बात को लेकर विवाद, युवकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
badan 1777280858
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



badan 1777280858
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 5 से 7 युवकों ने बस सर्विस दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और मौजूद स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की, जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में जुट गई है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र सिंह बदल बस सर्विस का संचालन करते हैं। उनका कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है। रविवार की देर शाम को उपेंद्र कार से अपने दफ्तर जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग रास्ते में इकट्ठे थे। जिन्हें उन्होंने आगे जाने के लिए साइड होने की बात कही। इसी बात पर युवक भड़क गए। इस दौरान उपेंद्र के बस सर्विस में काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख उपेंद्र अपने कार्यालय की ओर लौट गए। इसके बाद 5-7 युवक भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे, लेकिन उपेंद्र किसी तरह मौके से निकलकर भागने में सफल रहे। युवकों को आते देख बस सर्विस के कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया। तोड़फोड़ के बाद भागे युवक गुस्साए युवकों ने लात मारकर दरवाजे का कांच तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने अंदर मौजूद एक कर्मचारी को बाहर खींचकर लाया और उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। मारपीट की घटना CCTV में कैद मारपीट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश युवक ग्राम धनागर के निवासी हैं। युवक शराब के नशे में थे बदन बस सर्विस के संचालक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से ऑफिस आ रहे थे, तभी कुछ युवक, जो बाराती थे, सड़क पर जाम लगाए हुए खड़े थे। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। साइड होने की बात कहने पर वे बहस करने लगे। उपेन्द्र सिंह ने बताया कि जब उनके स्टाफ मौके पर पहुंचे तो बहस और बढ़ गई और युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। कुछ को हिरासत में लिया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि घटना रविवार देर शाम की है। मामले में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। घटना के बाद पहले ही केस दर्ज कर लिया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में IPL मैच में सट्टा खेलाते 6 पकड़ाए:अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई, 7 मोबाइल और 15 हजार कैश जब्त

April 27, 2026

मुंगेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का फरार इनामी स्थायी वारंटी तखतपुर से पकड़ा गया

April 27, 2026

प्री-प्राइमरी RTE से बाहर, सरकार बोली-पढ़ाने के 70 करोड़ लगते:ये फाइनेंशियल बर्डन, HC में कहा- गलती सुधार रहे, 4 तर्कों में समझे विवाद

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068950
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1020
Views Last 30 days : 4134
Total views : 89936
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.