पटना | अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ जा रही एक सवारी बस का प्रेशर पाइप अचानक फट जाने से बस बीच रास्ते में ही ब्रेकडाउन हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शादी सीजन के चलते बस पहले से ही खचाखच भरी हुई थी। खराबी के बाद यात्रियों को तेज धूप में घंटों तक वहीं इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई हुई। गर्मी और भीड़ के कारण लोग भूख-प्यास से परेशान रहे। घटना के बाद मौके पर मरम्मत की कोशिशें शुरू तो हुईं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पाइप नहीं बदला जा सका था। इसके चलते सभी यात्री बस के ठीक होने और वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करते रहे।
<
