![]()
बस्तर जिले के पखनार गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल दोपहर की वारदात हुई है। मंगलू मंडावी अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में पहुंचे। दोनों ने मंगलू पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। चाकू से वारकर की हत्या विवाद बढ़ने पर आयतु ने अचानक चाकू निकालकर मंगलू के सीने पर हमला कर दिया। हमले में घायल मंगलू जब तड़पने लगा, तब बड़े भाई सुखराम ने चाकू छीनकर उसका गला रेत दिया। मौके पर ही मंगलू की मौत हो गई। वारदात के बाद फरार हो गए थे आरोपी वारदात के बाद दोनों आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही दरभा पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर 1 मई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अंधविश्वास के चलते हुई हत्या जिले में एक बार फिर अंशविश्वास के चलते हत्या हुई है। अंधविश्वास ने खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है, जहां शक के आधार पर एक व्यक्ति की जान ले ली गई। बस्तर में जादू-टोना के शक में इससे पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं।
<
