बेमेतरा में कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार:हथियार देने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

![]()
बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खुडमुड़ी के बाजार चौक में देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि खुडमुड़ी बाजार चौक में एक युवक देशी कट्टा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। युवक के पास मिला देशी कट्टा पुलिस ने तुषार निषाद (23) निवासी खुडमुड़ी को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से करीब 30 हजार रुपये कीमत का देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में सामने आया दूसरे आरोपी का नाम पूछताछ में तुषार ने बताया कि कट्टा उसे प्रतीक वैष्णव उर्फ दद्दू दाउ (41) निवासी नवागांव (खुडमुड़ी) ने दिया था। पुलिस ने प्रतीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। खेत की मेड़ से मिलने का दावा प्रतीक वैष्णव ने पुलिस को बताया कि उसे यह देशी कट्टा खेत की मेड़ के पास कनेर के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था, जिसे उसने तुषार निषाद को दे दिया। दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
Source link




