टॉप न्यूज़

बलौदाबाजार में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, भाभी को छोड़कर घर लौट रहा, बस जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार




बलौदाबाजार जिले के घोटिया-गिधपुरी मार्ग पर बुधवार (12 अगस्त) दोपहर तेज रफ्तार सवारी बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय भोजू राम निषाद की पलारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपनी भाभी को चिखली गांव छोड़कर बाइक से भवानीपुर लौट रहा था। इसी दौरान जुनवानी गांव के पास हादसा हो गया। पीछे से आई बस ने मारी जोरदार टक्कर पुलिस के अनुसार, ग्राम भवानीपुर निवासी भोजू राम निषाद अपनी भाभी को चिखली गांव छोड़ने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जुनवानी-गिधपुरी मार्ग पर जुनवानी गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भोजू राम सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गिधपुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल भोजू राम को तत्काल पुलिस वाहन से पलारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बस जब्त, चालक पर कार्रवाई थाना प्रभारी सुखेन देशमुख ने बताया कि बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले भी इसी इलाके में हो चुका है बड़ा हादसा ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ महीने पहले भवानीपुर के ही दो भाइयों को बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब इसी इलाके में एक और युवक की जान जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button