Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NH-130 पर कार-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:सरगुजा मेहमानी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद भागा ड्राइवर, तलाश में पुलिस
Breaking News

NH-130 पर कार-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:सरगुजा मेहमानी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद भागा ड्राइवर, तलाश में पुलिस

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 25 at 0102121 1779651279
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 25 at 0102121 1779651279
सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग) पर जजगा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और कई मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण मेहमानी में जजगा आए थे और रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जजगा की ओर से आ रहे बाइक सवार जैसे ही ग्रामीण सड़क से नेशनल हाईवे-130 पर पहुंचे, तभी बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर कई मीटर तक घिसटते रहे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, कार सवार मौके से फरार हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक से टक्कर के बाद कार का इंजन भी डैमेज हो गया, जिससे वाहन घटनास्थल पर ही बंद हो गया। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान जय सिंह (50) और रामकुमार (60), निवासी महुआटिकरा थाना दरिमा के रूप में हुई है। दोनों जजगा में मेहमानी करने आए थे और रात में खाना खाने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार शराब के नशे में थे। वहीं लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखने वालों पर होगी कार्रवाई:दुर्ग में गाड़ियां होंगी जब्त, टाइगर मोबाइल-हाईवे पेट्रोलिंग टीम को जांच के आदेश

May 25, 2026

CM साय बोले- जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा:बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किले मैदान में जुटे हजारों जनजातीय प्रतिनिधि

May 25, 2026

Bilaspur Wife Chops Husbands Private Part Over Affair Suspicion

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071890
Views Today : 83
Views Last 7 days : 1974
Views Last 30 days : 4933
Total views : 94505
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.