Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मरीन-ड्राइव से 15 दिनों के भीतर जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम:पुरंदर मिश्रा ने हालात का जायजा लिया,आयुक्त ने देवार डेरा हटाने के दिए निर्देश
Breaking News

मरीन-ड्राइव से 15 दिनों के भीतर जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम:पुरंदर मिश्रा ने हालात का जायजा लिया,आयुक्त ने देवार डेरा हटाने के दिए निर्देश

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779679220 image 2024 08 04t2010036651722782588 1 1779633081
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2024 08 04t2010036651722782588 1 1779633081
रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में बढ़ती गंदगी और अव्यवस्था को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा मरीन ड्राइव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब किनारे बसे देवार डेरा क्षेत्र में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। विधायक ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र का जल्द तकनीकी सर्वे कर वहां रह रहे लोगों का अन्यत्र व्यवस्थापन किया जाए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इलाके को खाली कराया जाए। 15 दिन में जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने तेलीबांधा तालाब की सफाई कर रहे ठेकेदार को फटकार लगाते हुए अगले 15 दिनों के भीतर तालाब को जलकुंभी मुक्त करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि अभियान चलाकर तालाब की सफाई की जाए और लगातार मॉनिटरिंग हो ताकि मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे। दुकानदारों को चेतावनी नगर निगम ने मरीन ड्राइव के दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी दुकानों में डस्टबिन रखना अनिवार्य कराया जाए और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दुकानदार तालाब में कचरा फेंकते पाया गया या नियमों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन-3 कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह समेत निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Wife Chops Husbands Private Part Over Affair Suspicion

May 25, 2026

लघु फिल्म प्रतियोगिता प्रविष्टियां 30 जून तक

May 25, 2026

इलाज का जो ज्ञान गूगल में नहीं, वह बकेला के बैगा के पास

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071890
Views Today : 83
Views Last 7 days : 1974
Views Last 30 days : 4933
Total views : 94505
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.