![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत गंभीर संकट का रूप ले चुकी है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप पूरी तरह सूख गए हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ परिवहन और व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। भीषण गर्मी और दोपहर की तेज धूप के बीच लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। इस स्थिति के कारण लोग आवश्यक कामों के लिए भी वाहन निकालने से बच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ईंधन की आपूर्ति लगातार प्रभावित है। उनका कहना है कि अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। यदि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो जिले में यातायात और अन्य आवश्यक सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है।
<
