![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने डायल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने जिले में डायल-112 योजना के तहत प्राप्त एक टेस्टिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डायल 112 वाहन 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहेगा जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत और तेज बनाने के साथ-साथ पीड़ितों, दुर्घटना में घायलों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल 112 की सेवाएं शुरू की गई हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रारंभिक ट्रायल के लिए एक डायल 112 वाहन प्राप्त हुआ है, जो बलरामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहेगा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने बताया कि आगामी दिनों में पूरे जिले के थानों के लिए डायल 112 के 11 और वाहन प्राप्त होंगे, जिससे यह सेवा संपूर्ण जिले में सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
<
