![]()
बलरामपुर में थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने 23 अप्रैल की रात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ जिला प्रबंधक (डाटा) वर्षा रानी तिर्की के क्वार्टर से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, वर्षा रानी तिर्की रात करीब 8:30 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पहुंचीं। कमरे में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर जाने वाला दरवाजा टूटा पड़ा था। चोर सिलेंडर चुका ले गए कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली मिली। जांच करने पर पता चला कि उनका गैस सिलेंडर गायब था। महिला अधिकारी ने तत्काल बलरामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
<
