Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बरगी डैम घटना के बाद गंगरेल में मॉक ड्रिल:धमतरी में आपदा से निपटने प्रशासन की तैयारी, कलेक्टर बोले- बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट जरूरी
Breaking News

बरगी डैम घटना के बाद गंगरेल में मॉक ड्रिल:धमतरी में आपदा से निपटने प्रशासन की तैयारी, कलेक्टर बोले- बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट जरूरी

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs4 19 1777808288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs4 19 1777808288
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध पर जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास जबलपुर के बरगी डैम में हुई घटना के बाद जल सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सतर्कता को दिखाता है। कलेक्टर ने नाव चलाने के दौरान हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट पहनना जरूरी बताया और नावों में ज्यादा लोगों को बैठाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। पहले देखिए 3 तस्वीरें गंगरेल बांध में जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल जबलपुर में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए गंगरेल बांध में संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में जल्दी कार्रवाई करना, सभी बचाव टीमों के बीच सही तालमेल बनाना और बेहतर तरीके से रेस्क्यू कार्य करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें एक नाव/क्रूज असंतुलित होकर पलट जाती है और कुछ यात्री पानी में गिर जाते हैं। जैसे ही इस घटना की सूचना मिलती है, रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर योजना के अनुसार बचाव कार्य शुरू कर देती है। रेस्क्यू दल ने पानी में गिरे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला रेस्क्यू टीम ने मोटर बोट और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की मदद से पानी में गिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और जरूरत पड़ने पर घायलों को अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि गंगरेल डैम एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि नाव संचालन के दौरान लाइफ जैकेट अनिवार्य है और ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। कलेक्टर ने जनहानि को रोकने के लिए समय-समय पर ऐसे मॉक ड्रिल आयोजित करने पर जोर दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 9 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार:उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन के झुलसा था पुलिसकर्मी, मुचलके पर रिहा भी हुए

May 3, 2026

रायपुर में 71 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधियों का आयोजन, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की पहल

May 3, 2026

Dhamtari Truck Accident Death | Chhatrapati Shivaji Chowk CCTV Footage

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069596
Views Today : 31
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 4108
Total views : 90639
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.