धमतरी में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। शहर के व्यस्त छत्रपति शिवाजी चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसने हादसे की भया
.
मृतक की पहचान गुरुर क्षेत्र निवासी छन्नू बंजारे (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी निजी काम से हटकेशर आया हुआ था और वापस घर लौट रहा था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है ।
देखिये CCTV कैमरे में कैद दुर्घटना की तस्वीरें

बाइक सवार ट्रक से जा टकराया जिससे वो ट्रक चपेट में आ गया

बाइक सहित अधेड़ भी ट्रक के अंदर जा घुसा और लोग इकट्ठे होकर उसे निकलने लगे

एम्बुलेंस से घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया
अचानक सामने आया ट्रक, संभलने का नहीं मिला मौका
जानकारी के अनुसार, छन्नू बंजारे मकेश्वर वार्ड से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे छत्रपति शिवाजी चौक के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे ट्रक के नीचे जा घुसा।
CCTV फुटेज में दिखा हादसे का सच
हादसे का लाइव वीडियो और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार अचानक ट्रक के सामने आ जाता है, जिससे ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिल पाता। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गलती किसकी थी।

ट्रक के नीचे आने से बाइक के परखच्चे उड़ गए
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि केवल CCTV फुटेज के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। ट्रक की रफ्तार, चालक की लापरवाही और चौक की यातायात व्यवस्था सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

हॉस्पिटल में मृतक की लाश
उठ रहे सवाल: क्या चौक पर ट्रैफिक मैनेजमेंट है पर्याप्त?
घटना के बाद एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त चौकों पर बेहतर सिग्नलिंग, स्पीड कंट्रोल और निगरानी की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।
………………
इस ख़बर से जुड़ी और भी ख़बरें पढ़िएट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत:बालोद में बाइक के उड़े परखच्चे, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

बालोद में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अछोली गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर…
<
