Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 9 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार:उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन के झुलसा था पुलिसकर्मी, मुचलके पर रिहा भी हुए
Breaking News

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 9 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार:उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन के झुलसा था पुलिसकर्मी, मुचलके पर रिहा भी हुए

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 03 at 52220 pm 1777812326
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 03 at 52220 pm 1777812326
उतई थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इसमें दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 नेताओं को गिरफ्तार किया, हालांकि कुछ ही देर बाद सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मिनी माता चौक उतई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। पुतला जलाने के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस आरक्षक गिरधर मंडावी पुतला छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ आग से झुलस गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दर्ज किया था केस
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2) और 221 के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने जांच के नाम पर राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं को थाना उतई बुलाया। पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए नेताओं में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, गुलशन शर्मा, जिला सचिव लोचन यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, सत्यप्रकाश कौशिक और दिवाकर गायकवाड़ शामिल हैं। पुलिस ने कुछ समय बाद सभी नेताओं को मुचलके पर छोड़ दिया। सरकार के दवाब में दे रहे राजनीति रंग : राकेश
राकेश ठाकुर ने कहा कि यह पूरा आंदोलन बच्ची से दुष्कर्म और इलाके में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ था। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्कर्म का आरोपी भी अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है और इसको लेकर पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम की जानकारी पहले से पुलिस को दी गई थी और मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। इसके बावजूद पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे यह घटना हुई। ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस मामले को सरकार के दबाव में राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। बीजेपी के प्रदर्शन में पुलिस नहीं दिखाती सख्ती
राकेश ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हैं, तब पुलिस कोई सख्ती नहीं दिखाती, लेकिन इस बार गृहमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के लिए इतनी सक्रियता क्यों दिखाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पर दबाव बनाकर केस दर्ज कराया गया है। ठाकुर ने एक और मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी, जिस पर बाद में केस दर्ज हुआ। उनका आरोप है कि उस मामले को दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए फिजिकल रिलेशन:नौकरी लगते ही कहा- हमारे समाज में सतनामी लड़की से शादी नहीं करते, अधिकारी को उम्रकैद

May 3, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पहाड़ से कूदकर कपल ने किया सुसाइड, ठेले वालों पर भड़कीं महापौर, कलेक्ट्रेट परिसर में भालू, यात्री बस पलटी

May 3, 2026

10वीं-12वीं मेरिट स्टूडेंट्स को दिखाया जाएगा IPL मैच:10 मई को नवा रायपुर बुलाया गया, RCB और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिड़ंत

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069597
Views Today : 32
Views Last 7 days : 923
Views Last 30 days : 4109
Total views : 90640
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.