Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बच्चों पर राउडी बनने का भूत सवार, बीच सड़क तलवार से काटा केक…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Breaking News

बच्चों पर राउडी बनने का भूत सवार, बीच सड़क तलवार से काटा केक…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By adminOctober 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 09 2025 cake cut in the middle of road
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Viral Video: बिलासपुर के रतनपुर में कुछ नाबालिग और युवकों ने अपने दोस्त का जन्मदिन सड़क पर तलवार से केक काटकर मनाया। उन्होंने तलवार लहराते हुए इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है और अब युवकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 08:04:17 AM (IST)

Updated Date: Mon, 22 Sep 2025 08:04:17 AM (IST)

बच्चों पर राउडी बनने का भूत सवार, बीच सड़क तलवार से काटा केक...सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Bilaspur में बच्चों ने बीच सड़क तलवार से काटा केक (Image Source AI)

HighLights

  1. बिलासपुर में तलवार से जन्मदिन का केक काटा।
  2. दोस्तों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
  3. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के ग्राम खैरखुंडी में रहने वाले नाबालिग और युवकों ने अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के दौरान बीच सड़क पर तलवार लहराया। इसके बाद बर्थडे ब्वाय ने तलवार से ही केक काटा। दोस्तों ने ही इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया।इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस की ओर से युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक और नाबालिग बीच सड़क पर शोर मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक युवक अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। तलवार की म्यान दूसरे के हाथ में है। वीडियो में किसी जानू भाई के बर्थडे का केक कटने की बात कहते हुए युवक और नाबालिग दिखाई दे रहे हैं। बाद में कंधे पर बैठा युवक नीचे उतरकर तलवार से ही केक काटता है।

हाई कोर्ट की ओर से सख्त निर्देश

सड़क पर हंगामा करने वालों पर हाई कोर्ट सख्त सड़क जाम कर केक काटने वालों और सड़क पर स्टंट करने वालों पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस तरह के कई मामलों पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रशासन से जवाब मांगा है। इससे पहले हाईवे पर नई गाड़ियों को लेकर रील बनाने और सड़क जाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अलावा सड़क पर केक काटने वालों पर नकेल कसने हाई कोर्ट की ओर से निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद से पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी युवक और नाबालिग सड़क पर केक काटने और स्टंट का रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

युवकों की पहचान कर रही पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों तक पहुंच गई। SSP अर्चना झा के निर्देश पर रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और उनकी टीम ने युवकों की पहचान शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक रतनपुर क्षेत्र के ही ग्राम खैरखुंडी के रहने वाले हैं। गांव में पूछताछ कर युवकों और नाबालिगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नौ नाबालिग समेत 15 पर की गई कार्रवाई

कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि वीडियो मिलते ही युवकों की पहचान शुरू कर दी गई। उन्होंने गांव के पास ही हाईवे के सर्विस रोड पर वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसके आधार पर नौ नाबालिग को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 126(2), 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बच्चे उड़ा रहे कानून का मजाक

इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों अलग-अलग तरह के रिल्स और वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। इससे प्रभावित होकर नाबालिग और युवक नियमों को ताक पर रखकर वीडियो बना रहे हैं। बीते दिनों इसी तरह का एक वीडियो मस्तूरी क्षेत्र में सामने आया था। तब बर्थडे मनाने जा रहे युवक कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। वीडियो मिलते ही पुलिस की ओर से युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद हाई कोर्ट के निर्देश पर युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को तोहफा, पैसेंजर्स की मांग पर रेलवे ने फिर बदला ये नियम



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लेंसकार्ट के दफ्तर पहुंचकर कर्मचारियों को लगाया जबरन टीका:कहा-तिलक लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए आप हिंदू हो

April 21, 2026

परसाभदेर में बस स्टैंड जमीन STP को देने पर आपत्ति:पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित आम जनता ने दर्ज कराई शिकायत

April 21, 2026

अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068240
Views Today : 116
Views Last 7 days : 1088
Views Last 30 days : 4189
Total views : 89199
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.